सिंगवासा में प्राण घातक हमले के प्रकरण में केंट थाना ने तीन आरोपित गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए
गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत सिंगवासा क्षेत्र में प्राणघातक हमले के गंभीर प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए तीन आरोपित गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं।
22 दिसंबर को फरियादी ममीसी बेल पारदी निवासी सिंगवासा के द्वारा घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपीगण भरम उर्फ धरम बेल पारदी, तल्लीसिंह बेल पारदी, जलसिंह बेल पारदी, अरमान कपूर बेल पारदी एवं क्रांति बेल पारदी निवासीगण सिंगवासा तालाब के पास, कैंट गुना के द्वारा उसे मां-बहन की अशोभनीय गालियाँ देकर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी, चाकू एवं डंडों से मारपीट की गई एवं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नि, मां एवं लड़के के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी सिर व शरीर में जगह-जगह चोटें आईं हैं । इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरूद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 1124/2025 धारा 296(b), 115(2), 118(1), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए घटना वाले दिन ही तीन आरोपी भरम उर्फ धरम कुवंर पुत्र चिविक बेल पारदी उम्र 40 साल,जलसिंह पुत्र चिविक बेल पारदी उम्र 26 साल एवं अरमान कुवंर पुत्र भरम उर्फ धरम बेल पारदी उम्र 18 साल निवासीगण सिंगवासा तालाब के पास, कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है । प्रकरण के शेष आरोपी तल्लीसिंह बेल पारदी एवं क्रांति बेल पारदी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस के सतत एवं सक्रिय प्रयास जारी हैं ।
केंट थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरूंधति राजावत, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, उपनिरीक्षक रसना सिकरवार, सउनि मिट्टूलाल बिसोरिया, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी का योगदान रहा है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)