सागर: दुष्कर्म केस से जुड़ा वीडियो विवाद, आरोपी का शव मिलने के बाद परिजनों का चक्काजाम, पुलिस जांच जारी

Sunday, January 18, 2026 - 11:25
Updated: 9 months ago
0
सागर: दुष्कर्म केस से जुड़ा वीडियो विवाद, आरोपी का शव मिलने के बाद परिजनों का चक्काजाम, पुलिस जांच जारी

सागर (आरएनआई) जिले में एक महिला और युवक का नग्न अवस्था में सड़क पर भागते हुए वीडियो सामने आया है। दूसरा वीडियो भी है, जिसमें महिला अकेली बिना कपड़े पहने सड़क पर चल रही है। शुक्रवार को यह वीडियो बेटे के दोस्त पर दर्ज दुष्कर्म मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी की रात, महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने 12 जनवरी को मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप है कि महिला के बेटे का दोस्त हीरालाल देर रात घर में घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी के परिजनों ने किया चक्काजाम

कुछ समय बाद आरोपी का शव बांदरी थाना क्षेत्र के खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर मर्ग कायम किया। शुक्रवार को आरोपी के परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठा दुष्कर्म मामला दर्ज किया गया था, जिसके कारण युवक ने आत्म हत्या जैसा कदम उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User