गुना के बमोरी में मानवता शर्मसार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sunday, January 18, 2026 - 11:24
Updated: 8 months ago
0
गुना के बमोरी में मानवता शर्मसार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के बमोरी इलाके में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। गलत काम करने का आरोप उसके पिता पर ही है। बताया कि नाबालिग अपने पिता के साथ जा रही थी। तभी जंगल में पिता ने गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बमोरी इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग ने शहर के कैंट थाने में अपनी मां के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घटना गुरुवार की है। वह अपने पिता के साथ दोपहर करीब 2 बजे बमोरी के एक व्यक्ति से जमीन के पैसे ले जा रही थी।

आरोप- बच्ची से कहा कपड़े उतार नहीं तो पीटूंगा इसी दौरान उसके पिता ने कहा कि डांग (जंगल) से हो कर चलें, जल्दी पहुंच जाएंगे। इस पर बच्ची ने भी हामी भर दी। दोनों जंगल के रास्ते जा रहे थे, तभी बीच जंगल में पिता ने बेटी से कहा कि कपड़े उतार, नहीं तो तेरी पिटाई कर दूंगा।

डर के कारण बच्ची ने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसके पिता ने उसके साथ गलत काम किया। पिता ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। इसलिए बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User