सागर हादसे के बाद जागा प्रशासन, मनासा में जर्जर भवन को किया जमींदोज

Aug 7, 2024 - 23:50
Aug 7, 2024 - 23:50
 0  945
सागर हादसे के बाद जागा प्रशासन, मनासा में जर्जर भवन को किया जमींदोज

नीमच (आरएनआई) सागर में पुरानी इमारत की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के गंभीर हादसे जैसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए नीमच प्रशासन और पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। नीमच के मनासा स्थित रामनगर में एक खंडहर हो चुके मकान को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया है।

जिले में चिन्हित की गई जर्जर इमारतें
प्रशासन के निर्देश पर नीमच नगरपालिका सहित नगर परिषदों ने लगभग 30 से अधिक ऐसे भवनों को चिन्हित किया है जो जर्जर अवस्था में हैं और अधिक बारिश में खतरा बन सकते हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि बारिश के समय जिन पुराने भवन या खंडहरों से जनजीवन को खतरा हो सकता है उन्हें जमींदोज करने का अभियान प्रारम्भ किया गया है।


पुलिस और प्रशासन की टीम ने चलाया अभियान
गौरतलब है कि बीते दिनों नीमच शहर में बीच बाजार मौजूद एक पुराने मकान की दीवार तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0