सागर में महिला का शव मिलने से सनसनी, सुसाइड नोट बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Monday, June 15, 2026 - 13:53
Updated: 2 months ago
0
सागर में महिला का शव मिलने से सनसनी, सुसाइड नोट बरामद; पुलिस जांच में जुटी

सागर (आरएनआई) मकरोनिया के दीनदयाल नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किराए के मकान के किचन में 35 वर्षीय महिला सोनाली पटेल का खून से लथपथ शव मिला है। मृतका पिछले कुछ समय से अपने पति को छोड़कर अपने भानेज दामाद (प्रेमी) सुंदर पटेल के साथ रह रही थी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। 

मृतका के पति खरगराम पटेल ने भानेज दामाद सुंदर पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसने मकान खरीदने के लिए करीब 18-20 लाख रुपए रखे थे, जिसे लेकर सुंदर उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया था।पुलिस जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User