साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, गौ सेवा ट्रस्ट खाते से करोड़ों की ठगी उजागर

Sep 14, 2025 - 19:53
 0  108
साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, गौ सेवा ट्रस्ट खाते से करोड़ों की ठगी उजागर

मथुरा (आरएनआई) साइबर ठगों ने मथुरा में गौ सेवा ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। महज तीन दिनों में खाते में 20 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि आने पर बैंक ने खाता सीज कर पुलिस को सूचना दी।

साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों – गौतम उपाध्याय और बल्देव को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का सरगना अभिषेक चौधरी उर्फ पीके अभी फरार है। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रस्ट के खाते से जुड़े चार मोबाइल नंबरों के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड से धनराशि जमा कराई जाती थी।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे और खाते में आने वाले पैसों का 30 प्रतिशत कमीशन आपस में बांटते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस गैंग के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर करीब 100 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस अब फरार सरगना अभिषेक चौधरी और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.