पान मसाला घोटाला: यूपी में 7 अफसरों पर गिरी गाज, नोएडा के बड़े अधिकारी पर भी जांच का शिकंजा
लखनऊ (आरएनआई)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य कर विभाग के सात अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पान मसाला वाहनों की जांच में गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद शासन ने सभी अफसरों का तत्काल तबादला कर दिया है।
जांच के दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे खेल में नोएडा के एक बड़े अधिकारी का नाम भी सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह को स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें एक माह में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
महिला अफसरों के गंभीर आरोप
मामले में जांच के दायरे में आईं महिला अधिकारियों ने नोएडा स्थित राज्य कर अपर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
वरिष्ठ अधिकारी भी जांच की जद में
कार्रवाई केवल निचले स्तर तक सीमित नहीं रही, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्या और संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार जांच के घेरे में हैं। वहीं सहायक आयुक्त स्तर के रोहित रावत, सुरेश पाल, प्रियंका, वंदना और शिखा के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।
जुलाई से जुड़ा मामला
गौरतलब है कि 23 जुलाई को पान मसाला से लदी कई गाड़ियां पकड़ी गई थीं। आरोप है कि इन गाड़ियों की जांच में विभागीय अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही बरती और नियमों की अनदेखी की। अब इस मामले के खुलासे के बाद राज्य कर विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



