सांसद ने शिक्षक द्विवेदी प्रकरण पर सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से की वार्ता, सांसद मेनका ने डीएम से मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने को कहा

सांसद ने शिक्षक द्विवेदी प्रकरण पर सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से की वार्ता, सांसद मेनका ने डीएम से मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने को कहा, सांसद ने शिक्षक संघ के प्रदेश व जिलाध्यक्ष से बात कर न्यायोचित कार्रवाई का दिया भरोसा।

Wednesday, December 6, 2023 - 19:17
Updated: 3 years ago
0
सांसद ने शिक्षक द्विवेदी प्रकरण पर सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से की वार्ता, सांसद मेनका ने डीएम से मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने को कहा

सुल्तानपुर, (आरएनआई) सांसद मेनका संजय गांधी ने प्रतिभावान शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी के आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद से वार्ता की और मामले से अवगत कराते हुए तत्काल ही मुकदमा पंजीकृत कर दोषी के खिलाफ जांच कराते हुए प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्रीमती गांधी ने डीएम कृतिका ज्योत्सना से आज पुनः वार्ता की और बीईओ कुड़वार मनोजीत राव पर मुकदमा दर्ज करा कर जांच कराने के लिए कहा। शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी की मौत से जुड़े मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व जिलाध्यक्ष से भी फोन पर वार्ता कर न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। सांसद मेनका संजय गांधी के पहल पर डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User