सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट: 93 में 92 छात्र फेल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sunday, April 5, 2026 - 13:09
Updated: 5 months ago
0
सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट: 93 में 92 छात्र फेल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के लटेरी (जिला विदिशा) स्थित सांदीपनि स्कूल का परिणाम सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 9 के सेक्शन C में 93 में से 92 छात्र फेल हो गए, जबकि पूरे स्कूल में 332 में से 245 छात्र असफल घोषित किए गए हैं।

इन परिणामों ने अभिभावकों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का फेल होना कहीं न कहीं शिक्षण व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। उमाकांत शर्मा ने लटेरी में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के नतीजे न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत भी उजागर करते हैं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्र क्यों फेल हुए और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। अभिभावक और स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User