सर्प ने पांच लोगों को डसा

Wednesday, June 25, 2025 - 19:16
Updated: 1 year ago
0
सर्प ने पांच लोगों को डसा

फतेहपुर (आरएनआई) बारिश के दिनों में सांप बाहर आकर घरों में घुसने लगे हैं। पिछले दो दिनों में चार लोगों को काट लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जहरीले सांप काट लेने की घटनाएं आम दिन सामने आ रही है। चिकित्सकों ने बारिश के दिनों में सावधानी बरतने की अपील लोगों से की है।  कल्यानपुर थाने के गांव रतन खेड़ा में रहने वाले 15 वर्षीय रिषभ को घर में ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए गोपालगंज अस्पताल ले जाया गया। बिंदकी कोतवाली के बहरौली गांव की अनुराधा (28) को घर में सांप ने काट लिया। इसी तरह चांदपुर के गांव भगलापुर का नंदराम रात में छत में सो रहा था तभी सांप ने हाथ में काट लिया। जाफरगंज के दलेलखेड़ा गांव के 11 वर्षीय को ज़हरीले सांप ने काट लिया। इसी प्रकार मलवां थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी बुधवार की सुबह खेत में काम कर ही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User