मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक घायल
फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दम्पत्ति समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी रमेश का 35 वर्षीय पुत्र नरेन्द्र बुधवार की सुबह मजदूर लेने के लिए जा रहा था। तभी आरवीएस स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र के किछौंछा गांव निवासी रामप्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र रामू व दयाराम का 20 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक से शहर किसी काम से आ रहे थे। तभी सथरियांव के समीप सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी जिससे दोनों घायल हो गये। वहीं मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी भूरा का 35 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बाइक से शहर की ओर आ रहा था। तभी जिला कारागार के समीप ट्रक की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। उधर गाजीपुर थाना क्षेत्र के रूना गांव निवासी अनन्ता का 25 वर्षीय पुत्र राजू बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी गांव के समीप ही अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। उधर मलवां थाना क्षेत्र के अजमाबाद भैंसाई गांव निवासी रितेश कुमार 30 अपनी 27 वर्षीय पत्नी निशा देवी एवं साला सुरेश के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी फरीदपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दम्पत्ति घायल हो गये। इसी प्रकार खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी शिवलाल का 25 वर्षीय पुत्र सुग्रीव व रामसजीवन का 45 वर्षीय पुत्र शिवबहादुर बाइक से सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच मंझिलगांव के समीप एनएच 2 में सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी। जिससे दूसरी बाइक सवार छेदी लाल पुत्र लल्लन निवासी छीमी तीनों बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

