सरदार सेना ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सांसद कंगना रनौत की सदस्यता खत्म कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tuesday, July 22, 2025 - 19:10
Updated: 1 year ago
0
सरदार सेना ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सांसद कंगना रनौत की सदस्यता खत्म कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) सांसद कंगना रनौत की सदस्यता खत्म करके राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सरदार सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

सरदार सेना के जिला प्रभारी चन्द्रभान यादव की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में बैनर तले नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल समेत पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधीक्षक को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि प्रदेश में सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा कर्मचारी, अधिकारीगणों के लिए आदेश जारी किया जाए कि उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन के लिए अनिवार्य निर्देश जारी किया जाए ताकि सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सके। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के कारण नन्हे-मुन्ने बच्चों के दुर्घटना एवं गरीब परिवारों के लिए विषम परिस्थितियां पैदा हुई हैं इसलिए मर्जर व्यवस्था को तत्काल रद्द किया जाए, प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन की व्यवस्था में कड़े अनुशासन नियमों का पालन कराते हुए विद्यालयों को और सृदृढ़ किया जाए, बरेली के बहेड़ी स्थित इंटर कालेज के शिक्षक डा. रजनीश गंगवार पर दर्ज एफआईआर को तत्काल रद्द किया जाए। इसके अलावा सांसद कंगना रनौत द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताई गई। सांसद ने कहा था कि सरदार पटेल को अंग्रेजी नहीं आती थी इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बन सके। इस मामले में मांग की गई कि उनकी सदस्यता रद्द करके तत्काल उन पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। यदि ऐसा न हुआ तो सरदार सेना आंदोलन के लिए विवश हो जाएगी। इस मौके पर सतेंद्र पटेल प्रखर, जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, हर्ष पटेल, धनंजय सिंह पटेल, अंकित कुमार, दिलीप पटेल, अनिकेत सिंह, उत्कर्ष कुर्मी, आलोक पटेल, छोटू सिंह, अभय पटेल, संदीप रावत, नवल गौतम, अनिल गौतम भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User