किसानों के साथ शत्रुवत व्यवहार कर रही भाजपा सरकार: आरिफ

बिजली व खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। 

Tuesday, July 22, 2025 - 19:11
Updated: 1 year ago
0
किसानों के साथ शत्रुवत व्यवहार कर रही भाजपा सरकार: आरिफ

फतेहपुर (आरएनआई) किसानों को समुचित बिजली उपलब्ध न होने व खाद न मिलने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में  जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने व उसकी आय को दोगुनी करने का वचन दिया था, जो खोखला साबित हुआ है। जिससे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस समय खरीफ की फसल बुआई का कार्य चल रहा है परंतु अन्नदाता किसानों को न तो बिजली उपलब्ध हो पा रही है और न ही समुचित खाद की व्यवस्था है जिससे कालाबाजारी के चलते उसकी आय में असर पड़ता है। जिसकी समुचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ शत्रुवत व्यवहार कर रही है। पानी, बिजली, खाद आदि किसानों की मुख्य जरूरतें हैं परन्तु सरकार इस ओर ध्यान न देकर धार्मिक उन्माद कराने में ही मस्त है। कांग्रेस भाजपा सरकार के इस मंसूबे को कतई सफल नहीं होने देगी। खागा तहसील में भी जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में इन्हीं समस्याओं के बाबत उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की टरकाऊ नीति किसानों का अहित कर रही है जबकि किसान को अन्नदाता कहा गया है। उसे ही उसकी जरूरतों से दूर किया जा रहा है। अगर सरकार बिजली व खाद की समय रहते व्यवस्था नहीं करती तो कांग्रेस सड़कों पर उतर के बृहद आंदोलन कर भाजपा सरकार की नीद हराम कर देगी। वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, एआईसीसी शिवाकांत तिवारी ने भी भाजपा सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने संवेदन हीनता की पराकाष्ठा पार कर दी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, इंजी. डीपी दुबे, अरुण जायसवाल, ओम प्रकाश गिहार, उदित अवस्थी, बीरेंद्र सिंह चौहान, राजन तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, माधुरी रावत, शबनम शेख, शकीला बानो, बृजेश मिश्रा, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह, फजलुर रहमान, राजीव श्रीवास्तव, फैसल अब्बास, इंद्रजीत लोधी, बबलू गुप्ता, मोईन राईन, नौशाद अहमद भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User