समिति से जुड़े किसानों को बांटे तिल व मिनी किट बीज

Jul 8, 2025 - 21:07
Jul 8, 2025 - 21:11
 0  135

फतेहपुर (आरएनआई) राजकीय कृषि बीज भंडार तेलियानी में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति से जुड़े किसानों को तिल मिनी किट बीज वितरण  किया गया। जिसमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी रंजीत चौरसिया ने किसानों को तिल मिनी किट बीज वितरण किया। किसानों के लिए खरीफ फसलों की बुआई लाइन वार से बोने के लिए बीज निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंड़ारों में तिल, ज्वार, बाजरा, अरहर, सावा, रागी मिनी किट निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिले में मिलेट्स मिनी किट भी वितरित की जा रही हैं। किसानों को पीओएस मशीन से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जा रहा हैं। फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी गई। समिति द्वारा किसानों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा हैं। समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में खरीफ की फसलों में मुख्य रूप से धान, ज्वार, मक्का, मूंग, रागी व उर्द की बुआई की जाती है। इसमें धान के साथ-साथ अब किसानों ने इन फसलों के लिए खेतों की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर अभिषेक कुमार, आलोक कुमार, राजेश राज, सरजू बदलू आदि किसान मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0