कैट के आदेश के बाद भी सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान न किए जाने पर नाराजगी, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ने संचार मंत्री से की शिकायत
फतेहपुर (आरएनआई) डाक विभाग से वीआरएस लेने के बाद सेवानिवृत्त लाभों के भुगतान के लिए मांगी गई रिश्वत पर कैट लखनऊ के आदेश के बाद भी सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान न किए जाने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया ने नाराजगी का इजहार करते हुए संचार मंत्री से मामले की शिकायत करते हुए भुगतान कराए जाने की मांग की है।
संचार मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में सेवानिवृत्त कर्मी राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया ने बताया कि फतेहपुर मण्डल में हथगाम सब ऑफिस में डाक सहायक के पद पर कार्यरत थे। उन्होने तीन जुलाई 2020 को वीआरएस के लिए अधीक्षक डाक घर को आवेदन किया था। तीन माह की समयावधि व्यतीत होने पर नियमानुसार सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्त के तीन माह तक जब पेंशन व अन्य लाभों का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन कैट लखनऊ में मुकदमा दायर कर दिया। चार वर्ष बाद कैट का निर्णय 24 अक्टूबर 2024 को दो माह के अंदर समस्त सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान करने का आदेश डाक विभाग को किया गया था। जिसके आदेश के साथ उसने पेंशन व अन्य सेवानिवृत्त लाभों के भुगतान हेतु नवंबर के प्रथम सप्ताह में विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया था परंतु रिश्वत देने से मना करने के कारण नौ माह गुजर जाने के बाद भी डाक विभाग द्वारा कोई भुगतान नहीं दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मण्डल के डाक अधीक्षक अतुल कुमार का ये हाल था कि रिश्वत की मोटी रकम की मांग यह कह कर की गई कि कानपुर डायरेक्टर सुबोध प्रताप को बिना दिये तुम्हारा भुगतान नहीं हो सकता। सेवानिवृत्त होने के समय उनकी सेवाएं 20 वर्ष की पूरी हो चुकी थीं। इसमे सेवा प्रारम्भ के पूर्व का ट्रेनिंग पिरिएड भी नहीं जोड़ा गया है। उन्होने बताया कि जबसे सेवानिवृत्त हुए तब से आज तक एक भी रुपये डाक विभाग द्वारा नहीं दिया गया है। उन्होेन मांग किया कि पेंशन एवं सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान करवाया जाए और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी करवाही कर दंडित किया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



