दस बाल साहित्य सम्मान पाने के लिए करें आवेदन
फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि हिन्दी संस्थान की संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित हैं। संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी। सम्मानों की संस्तुतियों व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

