समाज की तरक्की शिक्षा व संगठन से ही संभव: विकास गुप्ता
फतेहपुर (आरएनआई) समाज की तरक्की शिक्षा और संगठन से ही संभव है। उक्त विचार अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने व्यक्त किये। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के झंडा गीत रचयिता पदम श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सांध्य काललीन कार्यकम देव गार्डेन में मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ-चढकर सहभागिता निभाई। देश भक्ति के गीतों में दर्शक झूम गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शाह अयाह विधायक विकास गुप्ता, महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर व पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शाह अयाह विधायक विकास गुप्त ने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा और संगठन से ही संभव है। जब तक हम अपने अधिकारों के लिये एकजुट नहीं होंगे तब तक विकास की मुख्य धारा से जुडना मुश्किल है। महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि बदलते सामाजिक और राजनीतिक परिद्रश्य में समाज को मुख्य धारा से जोडना होगा। कार्यक्रम में महिलाओं की अत्यधिक उपस्थित इस बात की सूचक है कि समाज एकजुट हो रहा है। मातृ शक्तियों ने भी अपने को संगठन से जोडा है। स्वागताध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुये सुरेश गुप्त ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये एकजुटता पर बल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी को संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संपफल संचालन महाििसमति के राश्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्त, राम विशाल गुप्त, सुनीता गुप्ता, कविता गुप्ता, साजन गुप्ता, सुशील गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, पूनम गुप्ता, अशोक गुप्त, अरूण गुप्त, मनीष गुप्त, दुर्गाशंकर गुप्त, अमित गुप्त, आनंद गुप्त, एकता गुप्त, सीमा गुप्ता, नमृता गुप्ता, अमिता गुप्ता सहित जनपद के कोने कोने से समाज के लोग उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



