खेलकूद मैदान के सौंदर्यीकरण में हुआ अजब खेल, ग्रामीणों ने की सफाई, प्रधान ने बजट दिखाकर डकारे पैसे

Wednesday, September 10, 2025 - 19:33
Updated: 1 year ago
0
खेलकूद मैदान के सौंदर्यीकरण में हुआ अजब खेल, ग्रामीणों ने की सफाई, प्रधान ने बजट दिखाकर डकारे पैसे

अमौली, फतेहपुर (आरएनआई) ब्लॉक मुख्यालय स्थित खेलकूद मैदान में सौंदर्यीकरण के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव ने अजब गजब खेल कर हजारों रुपए डकार लिए। कस्बे में स्थित खेलकूद मैदान में बड़ी-बड़ी घास और गंदगी को देखते हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से साफ सफाई कराने के लिए कहा था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद साफ सफाई न होता देख ग्रामीणों ने खुद ही चंदा लेकर खेलकूद मैदान को साफ कराया था। तभी ग्राम प्रधान ने कुछ दिनों बाद खेल मैदान में साफ सफाई देख सौंदर्यीकरण का बजट डालकर चार सितंबर को बाउचर से लगभग 72 हजार आठ सौ पंचानवे रुपए निकाल कर पैसे डकार लिए। जबकि खेलकूद मैदान साफ सफाई की सूचना ग्रामीणों ने खुद ही सफाई कराकर बीडीओ को देकर कोई बजट से पैसा न निकलने को कहा था। इसके बावजूद सचिव और प्रधान ने सरकारी धन का दुरुप्रयोग कर डकारने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो मंगलवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा साफ-सफाई में एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। सभी लोगों ने चंदा करके खेलकूद मैदान की सफाई कराई है फिर कैसे बजट में डालकर पैसे निकाले गए। ग्रामीण रोष जताते हुए इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर कार्यवाही करने की मांग की है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी सुरेश शिवहरे ने बताया कि जांच कराई जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User