ज्वाला पार्क की मछलियों की मौत, बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण तालाब में घुसा जहरीला पानी 

Wednesday, September 10, 2025 - 19:36
Updated: 1 year ago
0
ज्वाला पार्क की मछलियों की मौत, बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण तालाब में घुसा जहरीला पानी 

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) मां ज्वाला देवी मंदिर बिन्दकी पार्क के तालाब में पल और बढ़ रही मछलियों को अनदेखी की नजर लग गई। पार्क तैयार होने के कुछेक महीने बाद ही बारिश के कहर से नलकूप साइड की टूटी बाउंड्रीवॉल के कारण खेत का केमिकल युक्त पानी हजारों मछलियों की मौत का कारण बन गया। सुबह दाना खिलाने पहुंचे प्रकृति प्रेमी नजारा देख कर अवाक रह गए। जो मछलियां, दाना के लिए पानी से अठखेलियां करती नजर आती थीं। उनकी खामोशी से देखने वालों की आंखे नम हो गईं।

यह व्यवसाई नगरी का अभी तक का इकलौता दर्शनीय पार्क है। यहीं पर सेल्फी प्वाइंट के साथ रंग बिरंगी मछलियों के दीदार को हरेक रोज बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। यही कारण रहा कि जो भी यहां पहुंचा। यहां का नजारा देखकर खुद के आंसुओं को बहने से रोक न सका। इस मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी मोना ओमर और पप्पू राठौर मौके पर पहुंचे और नाव के जरिए मछलियां बाहर निकलवाई।

खेतों का केमिकलयुक्त पानी बना जान का दुश्मन
फतेहपुर। बिंदकी के इकलौते दर्शनीय पार्क की सजीव शोभा बढ़ाने वाली जल परियों की जिंदगी को केमिकलयुक्त पानी ने खत्म कर दिया। दरअसल, दीवार टूटने के कारण आसपास के खेतों का पानी सीधे पार्क में घुस रहा है। 

निकाय के नए प्रस्ताव का इंतजार
फतेहपुर। हाल ही में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पार्क का दौरा किया था। तब इस टूटी वॉल के निर्माण की बात रखी गई थी। जिस पर ईओ ने निकाय के नए प्रस्ताव पर कार्य कराने का भरोसा दिया था।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User