समस्तीपुर रेल मंडल में नये कंट्रोल ऑफिस एवं महिला बैरेक आदि का उद्घाटन, 162 छात्राओं को टैब 

Sunday, June 29, 2025 - 15:32
Updated: 1 year ago
0
समस्तीपुर रेल मंडल में नये कंट्रोल ऑफिस एवं महिला बैरेक आदि का उद्घाटन, 162 छात्राओं को टैब 

समस्तीपुर (आरएनआई) पूर्व मध्य रेलवे के महा प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कल समस्तीपुर स्थित नव-निर्मित अत्याधुनिक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कंट्रोल ऑफिस, आरपीएफ महिला बैरक तथा स्टाफ रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया एवं 162 छात्राओं को टैब वितरित किए। 

श्री सिंह ने नए कंट्रोल ऑफिस की सराहना करते हुए इसे समस्तीपुर मंडल के विस्तृत रेल नेटवर्क की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।उन्होंने कहा कि यह नवीन कंट्रोल कार्यालय आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे परिचालन संबंधी कार्यों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और संरक्षा के स्तर को और भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/उत्तर) रामजन्म, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी) सुरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर.आर. प्रसाद, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदू रानी दूबे एवं मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User