सभी आरोप बेबुनियाद, बदनाम करने की हो रही साजिश: अंबर

इमामबाड़े की विद्युत लाइन में कटिया डालकर चला रही थी महिला: शकील, मना करने पर की थी मारपीट, अब फर्जी तहरीर देकर पुलिस को कर रही गुमराह। 

Jun 10, 2025 - 19:31
Jun 10, 2025 - 19:32
 0  1k
सभी आरोप बेबुनियाद, बदनाम करने की हो रही साजिश: अंबर

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के किला रोड बाकरगंज मुहल्ले के रहने वाले सैय्यद अम्बर हुसैन जाफरी ने कहा कि मुहल्ले की ही एक महिला उनको व उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। तीन साल पूर्व महिला समेत अन्य लोगों पर लिखे गए धोखाधड़ी के मुकदमें से बचने के लिए महिला अब साजिश रच रही है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैय्यद अम्बर हुसैन जाफरी ने कहा कि महिला तबस्सुम पत्नी स्व0 आका हसन निवासी सिया कालोनी बाकरगंज उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचकर पुलिस व प्रशासन को गुमराह करने का काम कर रही है। उसके द्वारा उन पर मकान में अवैध कब्जा करने का जो आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। उन्होने कोई मकान न खरीदा है और न ही कब्जा किया है। उन्होने कहा कि इस मामले की पुलिस व प्रशासन निष्पक्ष जांच करा ले। दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। उन्होने कहा कि महिला तबस्सुम व उसका पुत्र मुख्तार हसन उर्फ शोएब वर्ष 2022 में धोधाखड़ी किए जाने के आरोपी हैं। इस मुकदमे से बचने के लिए ही उन्होने यह साजिश रची है। हमको व हमारे परिवार को बदनाम करके झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश रची जा रही है। अलीगंज स्थित इमामबाड़े के मुतवल्ली शकील हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पांच जून को रात्रि आठ बजे इमामबाड़े की सफाई चल रही थी। उक्त महिला तबस्सुम इमामबाड़े की विद्युत लाइन से कटिया डाले थी। जिसका विरोध किया गया तो उक्त महिला व उसका पुत्र झगड़ा करने लगे और कई लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला व उसके पुत्र, तीन पुत्री समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पीड़ित महिला तब से खुन्नस मानकर चल रही है। इसलिए बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रशासन को गुमराह कर रही है। ऐसी महिला पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0