सबरीमाला सोना चोरी मामला: मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन को बंगलूरू ले गई SIT, बोर्ड संतुष्ट
तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) — सबरीमाला मंदिर से सोने के गायब होने के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को बंगलूरू ले जाकर सबूत इकट्ठा किए। एसआईटी ने आरोपी को तिरुवनंतपुरम के क्राइम ब्रांच ऑफिस से सड़क मार्ग से बंगलूरू के लिए रवाना किया। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पोट्टी को बाद में चेन्नई और हैदराबाद भी ले जाया जा सकता है। मजिस्ट्रेट अदालत ने 30 अक्टूबर तक आरोपी की हिरासत SIT को सौंपी है।
त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड (TDB) के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत ने कहा कि बोर्ड एसआईटी की जांच से पूरी तरह संतुष्ट है और उम्मीद जताई कि खोया हुआ सोना जल्द वापस मिलेगा तथा दोषियों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा,
"SIT की जांच प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है और बोर्ड को इस पर पूरा भरोसा है।"
जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 में TDB ने सबरीमाला मंदिर के द्वारपालक मूर्तियों की सोने की परत वाली प्लेटें उन्नीकृष्णन पोट्टी को इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए सौंप दी थीं। आरोप है कि पोट्टी ने चेन्नई की एक फर्म में प्लेटों को इलेक्ट्रोप्लेटिंग कराने के बाद बिना अनुमति इन प्लेटों को चेन्नई, बंगलूरू और केरल में अलग-अलग जगह पर दिखाया।
उन्नीकृष्णन पोट्टी द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजे के फ्रेम से सोने की चोरी के दो मामलों में मुख्य आरोपी हैं। हाल ही में SIT ने इस मामले में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी. मुरारी बाबू को भी गिरफ्तार किया था। पी.एस. प्रशांत ने बताया कि मुरारी बाबू ने ही सोने की परत वाली तांबे की क्लैडिंग को बंगलूरू के बिजनेसमैन पोट्टी को सौंपा था।
SIT की कार्रवाई से मंदिर प्रशासन और भक्तों में विश्वास बढ़ा है कि यह सोना चोरी मामला जल्द सुलझ सकता है और दोषियों को उचित कार्रवाई के तहत सजा मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



