सपा सुप्रीमों ने दिवंगत लेखपाल के परिजनों से की भेंट, दो लाख की सौंपी चेक, मांगा एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी 

Nov 29, 2025 - 22:12
Nov 29, 2025 - 22:16
 0  54
सपा सुप्रीमों ने दिवंगत लेखपाल के परिजनों से की भेंट, दो लाख की सौंपी चेक, मांगा एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी 

फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीते शुक्रवार की देर शाम दिवंगत लेखपाल के खजुहा कस्बा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने एसआईआर को आड़े हाथों लेते हुए निर्वाचन आयोग पर केन्द्र सरकार के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। 

अखिलेश यादव ने पार्टी की तरफ़ से दो लाख रुपये की चेक लेखपाल के परिजनों को सौंपी। इसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपये मुआवज़ा देने एवं सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। उन्होंने इस मामले को लोकसभा में उठाने की भी बात कही। उन्होंने लेखपाल के परिजनों से कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। सपा सुप्रीमो के खजुहा पहुंचने की जानकारी जब सपाईयों को मिली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खजुहा जाने वाले मार्ग पर एकत्र हो गए। जैसे ही सपा सुप्रीमो का काफिला खजुहा मार्ग पर पहुंचा सपाईयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहंुचाने का काम करें। इस दौरान सांसद नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश उर्फ़ जालिम सिंह, ज़िलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, वरिष्ठ नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ़ दयालू गुप्ता, विपिन सिंह यादव, जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सै. आबिद हसन, बीना पटेल, हेमलता पटेल आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0