सनातन की अस्मिता पर हमला बर्दाश्त नहीं, हिंदू राष्ट्र के लिए निकलेगी सनातन यात्रा: स्वामी चक्रपाणि महाराज
जौनपुर (आरएनआई) सनातन सम्राट परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि महराज जी अखिल भारतीय हिंदू महासभा , संत महासभा, श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सनातन की पहचान कुंभ माघ मेला में मौनी अमावस्या संतों, बटुकों को पीटना कही कोई षड्यंत्र तो नहीं सनातन सम्राट योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं इसका निष्पक्ष जांच सीबीआई जांच होनी चाहिए।
स्वामी चक्रपाणि महराज जी ने जौनपुर श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर रूहटा में पत्रकार वार्ता एवं हिन्दू महासभा, कायस्थ महासभा 7235 भारत, संत महासभा द्वारा आयोजित बसंत पंचमी उत्सव,नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती, में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए स्वामी चक्रपाणि महराज जी ने कहा कहा कि हम देश के युवाओं से कहना चाहते है कि युवा अपना आदर्श नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श माने जिन्होंने ने राष्ट्रहित में सदैव कार्य किया नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया था।
स्वामी चक्रपाणि जी ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र के लिए हिंदू सनातन यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे मंदिर को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करेगी।
आए दिन सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है जिससे सजग़ रहने की जरूरत है सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र के लिए संकल्पित है और रहेगा और कुछ लोग हमारी सनातन परम्परा बदनाम की साजिश करते है ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है इसकी जाँच होनी चाहिए भले ही सनातन हिंदू अलग अलग जाति में विभाजित है लेकिन सब हिन्दू एक है और रहेंगे। लव जिहाद व धर्मांतरण मामले में सख्त कानून बनना चाहिए। गौरक्षा कानून होना चाहिए , और कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फोटो नोटों होनी चाहिए।कहा है कि आज धार्मिक स्वाभिमान को बचाने की जरूरत है। सनातन परम्पराओं में व्यवधान डाला जा रहा है। इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए तभी हिन्दू समाज के समाज के अस्तित्व की रक्षा हा सकती है।
और कहा कि गरीबों की सेवा सेवा और देश के सेवा में अपने जान गंवाने वालों का मोक्ष मिलता हे और वे अमर हो जाते है।
उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टवादी हिन्दू पंरपराओं पर चोट पहुंचा रहे है, ऐसा त्रेता युग में भी हुआ था। ऋषियों के यज्ञ पूजन में व्यवधान डाला जाता था तब राम चन्द्र जी ने राक्षसों का संहार किया था। उन्होंने कहा कि आस्था पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं करना चाहिए उसका सामना करना चाहिए परिणाम कुछ भी हो। स्वामी जी ने कहा कि देश में चरित्र की पूजा होती है चित्र की नहीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्वामी चक्रपाणि महराज जी का स्वागत करते हुए कहा कि आज बसंत पंचमी उत्सव पर स्वामी जी का जौनपुर आगमन से जौनपुर जनपद में हर्ष व्याप्त है।
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा है आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रेरणा से कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर ने एक युवाओं की फौज खड़ी कर दी है जो समाजहित राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है।
स्वामी चक्रपाणि महराज जी ने राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट को प्रदेश संयोजक श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश मनोनीत किया और आदेशित किया कि बच्चा भईया पूरे प्रदेश में संगठन का गठन करेंगे।
उक्त अवसर पर डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, दयाल सरन जी, विनय श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव,गिरिजेश कुमार, देवेंद्र श्रीवास्तव, अजय वर्मा अज्जू, संतोष श्रीवास्तव सोनू, पीयूष गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, विपिन सिंहा,शशि राज सिन्हा, डॉ संजय श्रीवास्तव,डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम,गौरव श्रीवास्तव राजा, रजत श्रीवास्तव, दीपू पंडित, जवाहर सिंह, दयाशंकर निगम, अंकित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव राज श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव शशांक दुबे, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ निलेश श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आनंद शंकर श्रीवास्तव, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, राम कृष्ण बिंद बाबाजी, उमेश श्रीवास्तव फूफा, शिव शंकर श्रीवास्तव आनन्द श्रीवास्तव,आर पी श्रीवास्तव आदर्श श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव अमित निगम, गौरव श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राज श्रीवास्तव राजा, अजय श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशुमान श्रीवास्तव, गुरदीप सिन्हा, आयुष्मान श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, गुडलक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव विनोद अग्रहरि, रविन्द्र सिंह, राजनाथ चौहान राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व स्वामी चक्रपाणि महराज जी का जौनपुर आगमन पर जगह जगह बैंड बाजा माला फूल बुके भेट कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया और पॉलिटिनिक चौराहे से युवाओं के नेतृत्व सैकड़ों दुपहिया वाहन जुलुश के साथ श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक गए। स्वामी जी की Z श्रेणी सुरक्षा देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स चल रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



