संस्कारों की अलख जगाने हेतु 'शिव शक्ति मंडल' की स्थापना, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

Saturday, July 5, 2025 - 22:30
Updated: 1 year ago
0
संस्कारों की अलख जगाने हेतु 'शिव शक्ति मंडल' की स्थापना, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश (आरएनआई) शिव शक्ति मंडल की स्थापना,मंडल का भी गठन, आज शनिवार को समाज की गणमान्य विशेष महिलाओं ने मिलकर एक मंडल का गठन किया है। जिसका उद्देश्य धार्मिक सामाजिक है क्योंकि हमारे समाज में पाश्चात्य संस्कृति बहुत तेजी से घुल मिल रही है उसको धीरे-धीरे खत्म करना है,ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी को हम अच्छे संस्कार और अच्छा समाज प्रदान कर सके। इसी उद्देश्य को रखते हुए आज इस मंडल की स्थापना की गई इसकी संस्थापक श्रीमति सपना शर्मा ने बताया कि हम सब बहनें मिलकर अपने उद्देश्य को अवश्य पूरा करेंगे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सभी का टीका लगाकर स्वागत किया गया और जैसा की सावन का महीना प्रारंभ होने वाला है तो धार्मिक माह सावन के अनुसार सभी ने श्रृंगार किया एवं सोलह श्रृंगार के अनुरूप खेल प्रतियोगिता रखी गई। संस्थापक श्रीमती सपना शर्मा, सहसंस्थापक नीरज अवस्थी, अध्यक्ष नीति भार्गव,सचिव संध्या शर्मा द्वारा विजेताओं को सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई। सभी शिव शक्ति मंडल की बहनों का सोलह श्रृंगार की वस्तु देकर सम्मान किया गया एवं सभी ने परिचय दिया व अपने अपने विचार व्यत किये साथ ही सभी ने मिलकर फिर लजीज भोजन का आनंद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User