संस्कार शाला में मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

Monday, January 27, 2025 - 16:42
Updated: 2 years ago
0
संस्कार शाला में मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

गुना (आरएनआई) भारत विकास परिषद शाखा अहिल्या गुना के तत्वाधान में महावीर पुरा स्थित मां सरस्वती संस्कारशाला में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया।  बच्चों द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्र गीतों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अहिल्या शाखा गुना की अध्यक्ष श्रीमती इंदु सोनी, सचिव श्रीमती नीरज अवस्थी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे संस्कारशाला की संचालिका श्रीमती रेखा कुशवाहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

श्रीमती इंदु सोनी ने बच्चों को देशभक्ति एवं गणतंत्र दिवस के महत्व को बच्चों को समझाया एवं उनकी नैतिक जिम्मेदारियां को बतलाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आनंद कृष्णानी प्रांतीय संगठन मंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प हर भारतीय के लिए आवश्यक है। संविधान द्वारा मिले मौलिक अधिकारों के साथ हम सभी मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक है। अति विशिष्ट अतिथि भरत पालीवाल जी ने अपने वक्तव्य संविधान निर्माण की कहानी बच्चों को बताई। विश्व के लिखित सबसे बड़े संविधान पर हमें गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम वर्मा जी, चंद्रकांत जोशी,राजू ओझा पार्षद जी उपस्थित रहे बालिकाओं में भूमिका,नेहा, संजू, सारिका, नायरा, पूर्वी ,हर्षिता ,कनिका ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी कुमारी गुंजन की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर मनमोहक रही एवं कार्यक्रम के अंत में शाखा  सचिव नीरज अवस्थी ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को राष्ट्र सेवा हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए मिष्ठान वितरण किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User