संस्कार गतिविधि - राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
गुना (आरएनआई) भारत विकास परिषद शाखा गुना के तत्वाधान में परिषद के संस्कार प्रकल्प की राष्ट्रीय महात्व की गतिविधि राष्ट्रीय समूह गान का सफल आयोजन किया। सोनी कॉलोनी गुना स्थित मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल गुना में शाखा स्तर की प्रतियोगिता में शहर के छः विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क आनंद कृष्णानी ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय समूह गान संयोजक हेमेंद्र शर्मा ने सभी का अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता के नियम एवं निर्णायक मंडल का परिचय दिया।
निर्णायक मंडल में डॉ.तरुण बुनकर, मधुर जैन, श्रीमती राखी जैन एवं श्रीमती क्षितिजा कोकाटे रहे। सभी छः विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने साज बाज के साथ बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में नगर के एस एल मेमोरियल स्कूल, एक्सिलेंस स्कूल, एम एल बी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगढ़, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना एवं मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय समूह गान में स्वर, लय, ताल, वेश भूषा और प्रस्तुति के आधार पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने प्रथम, एस एल मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय और जवाहर नवोदय विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गतिविधि संयोजक संस्कार ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि शाखा स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाली टीम प्रांत स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने आगामी माह में ग्वालियर जायेगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नव पीढ़ी में राष्ट्रीयता के बोध से परिचय साथ ही भारतीय संस्कृति के भाव को जागृत करना है।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रांतीय महामंत्री नीरज अग्रवाल एवं डॉ. श्वेता अरोरा स्वास्थ्य शिविर संयोजक मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल की निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शाखा गुना के अध्यक्ष नीरज भदौरिया, सचिव भरत पालीवाल, राधेश्याम गौर, अनूप खत्री विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकगण एवं अविभावक उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



