संविधान पर हर रोज हमले करती है भाजपा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर प्रतिदिन हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए।

Tuesday, November 15, 2022 - 22:30
0
संविधान पर हर रोज हमले करती है भाजपा: राहुल गांधी
राहुल गांधी

वाशिम (महाराष्ट्र), 15 नवंबर 2022, (आरएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर प्रतिदिन हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए।

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आदिवासी ‘‘देश के मूल मालिक’’ हैं और उनके अधिकार सबसे पहले आते हैं। रैली में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा द्वारा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चारों तरफ से हमला किया जा रहा है। गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा हर रोज संविधान पर हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलना चाहिए।’’

गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ मंगलवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले पहुंची।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User