संभल में प्रस्तावित पदयात्रा से सुरक्षा कड़ी, जामा मस्जिद क्षेत्र ड्रोन निगरानी में
संभल (आरएनआई) जामा मस्जिद इलाके में प्रस्तावित पदयात्रा की घोषणा के बाद संभल में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। जामा मस्जिद को श्री हरिहर मंदिर बताने वाली याचिका में शामिल कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी ने पदयात्रा निकालने का आह्वान किया है, जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को सीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में पैदल मार्च किया, वहीं जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय खुफिया इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है और शहर में पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी विभिन्न प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दिए गए हैं। जामा मस्जिद क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जिले में धारा 163 लागू है और किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जामा मस्जिद को श्री हरिहर मंदिर होने का दावा 19 नवंबर 2024 को संभल की अदालत में किया गया था, जिसके एक वर्ष पूरा होने पर इस पदयात्रा की घोषणा हुई है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा जामा मस्जिद के आसपास परिक्रमा के रूप में निकाली जा सकती है। इसी संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। महंत ऋषिराज गिरी ने कहा है कि इस पदयात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक सनातनियों को जोड़ना और हरिहर स्थल की परिक्रमा करना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



