संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने पीड़ितों की सुनीं समस्याएं, फरियादियों का रेला, 35 शिकायतों का हुआ निस्तारण
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कुल 304 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में सेंट मेरिज स्कूल प्रबंधक रजत ने अपने स्कूल की भूमि पर काबिज दबंग बृजेश सिंह, छविलाल पर आरोप लगाया कि यह लोग जबरन जमीन पर निर्माण करवा रहे है। इन लोगों पर तत्काल करवाई की जाए। इसी प्रकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भूमिधरी आराजी नंबर 785 पर जबरन टीन डालकर कब्जा करना चाह रहा है। जबकि इस भूमि की पैमाईश नाप 2018 सत्र में हो चुकी है। इसके बाद भी राशिद और उसकी मां जबरन टीन डाल रहे है। उनकी इस दबंगई से साफ है कि यह लोग जमीन कब्जा करना चाहते है। अधिक शिकायतें राजस्व, विद्युत, जल निगम, पुलिस, खाद्य आपूर्ति और पंचायत विभाग से संबंधित रहीं। कुछ शिकायतें वृद्धावस्था पेंशन, आवास, भूमि विवाद और सड़क मरम्मत को लेकर भी सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने स्वयं कुछ प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से मौके की जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कराना और शीघ्र निस्तारण कराना है। इस आयोजन से जनता और प्रशासन के बीच संवाद व विश्वास को मजबूती मिलती है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार, बीडीओ, कोतवाली उपनिरीक्षक राजेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्र, हरीश साहनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



