मकान में कब्जे को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, एक पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस व दूसरे पक्ष ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

Jul 5, 2025 - 20:02
Jul 5, 2025 - 20:11
 0  189
मकान में कब्जे को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, एक पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस व दूसरे पक्ष ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर स्थित एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस व दूसरे पक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

शहर के नई तहसील चौराहा निवासी बसंतलाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम हबीबपुर स्थित गाटा संख्या 234 व 235 को राम बहादुर उत्तम पुत्र रघुनन्दन प्रसाद निवासी आबूनगर व हबीब पुत्र पीरबक्स निवासी आबूनगर को बिक्री कर दिया था। 236 गाटा संख्या की बिक्री नहीं की गई। रामबहादुर व हबीब गाटा सं0 236 में बिना किसी क्रय किए भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कर रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मांग किया कि भूमि गाटा संख्या 236 में दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने का आदेश दिया जाए। उधर शहर के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी संगीता गुप्ता पत्नी मुन्नालाल गुप्ता ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह हबीबपुर स्थित अपने मकान पर थी। पांच जुलाई को दोपहर बारह बजे बसंतलाल पुत्र गंगादीन, भानु पुत्र बसंतलाल, भाजपा नेता इन्द्रसेन पटेल, गोल्डी निवासी शकुननगर मकान के सामने जबरन फोटो खिंचवाने लगे और कहा कि यह मकान उनका है। पीड़िता ने बताया कि यह प्लाट वर्ष 2005 में गाटा सं0 234 व 235 में बना हुआ है। खसरा-खतौनी में भी नाम दर्ज है। वर्ष 2005 से ही वह काबिज है व नगर पालिका में भी दर्ज है। कूटरचित व षड़यंत्र करके 236 का भाग दिखाना चाहते हैं। यह मकान गाटा संख्या 236 का भाग व अंश नहीं है। पीड़िता का कहना रहा कि उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता ने मांग किया कि भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न्यायहित में की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0