श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने, श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

Saturday, January 25, 2025 - 17:44
Updated: 2 years ago
0

गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) आज राघौगढ़ विधायक कुंवर साहब जयवर्द्धन सिंह ने राघौगढ़ की बेटी, बहन सुश्री किरण केवट द्वारा अपने स्व. माता पिता व भाई की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

इस अवसर पर जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि मेरी बहन किरण ने अल्प समय में माता पिता को खोया है, ईश्वर ने उसकी कठिन परीक्षा ली है लेकिन मैंने हमेशा माना है जिसका कोई नहीं उसका ईश्वर है, मैं संकल्प लेता हूं कि जब कभी मेरी बहन किरण के जीवन में कोई समस्या, दुख परेशानी आएगी, हम सदैव उसके साथ एक परिवार के रूप में खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर जयवर्द्धन सिंह ने माताओं बहनों सहित सभी भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User