श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत-भाजपा
गुना (आरएनआई) भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भाजपा के गुना नगर मंडल द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का प्रसिद्ध नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती अरविंद गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव,अशोक शर्मा ,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा,नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी, अंकुर श्रीवास्तव, अर्जुन राजपूत, राजेश साहू,नीतू ओझा, छाया बाल्के,वीरेंद्र धाकड़, वंदना मांडरे,बृजेश राठौर, सुरेश रघुवंशी ,संजीव विजयवर्गीय आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत व आभार मंडल महामंत्री हरीश उरैया द्वारा व्यक्त किया गया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)