भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं हरि सिंह यादव

Jun 23, 2026 - 20:09
Jun 23, 2026 - 20:18
 0  378
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं हरि सिंह यादव

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है, जिसमें गुना जिले को भी प्रतिनिधित्व मिला है ।

सूची के अनुसार प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है ।भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार 106 सदस्यों की कार्यसमिति का गठन किया गया है।पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया।कार्यसमिति में सभी वर्गों, समाजों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया।वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की अलग सूची भी बनाई गई है।

कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है।कार्यसमिति का गठन भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर किया गया है।15 जुलाई के आसपास ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।भाजपा के मूल सिद्धांतों के अनुरूप सभी चयनित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी देने पर जोर दिया गया है।विशेष आमंत्रित सदस्यों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को भी शामिल किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0