शोभा यात्रा में शामिल हुए डॉ विकास शर्मा ने परशुराम जी को नतमस्तक होकर प्राप्त किया उनका आशीर्वाद 

तथा पूजा-अर्चना कर विधिवत रुप से शोभायात्रा की शुरूआत की और उन्होंने सभी का शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Tuesday, April 1, 2025 - 13:15
Updated: 2 years ago
0
शोभा यात्रा में शामिल हुए डॉ विकास शर्मा ने परशुराम जी को नतमस्तक होकर प्राप्त किया उनका आशीर्वाद 

हाथरस (आरएनआई) सत्य के धारक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्री कृष्ण भक्त शहर के वरिष्ठ समाज सेवी व नामचीन फॉकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के ओनर डॉ विकास शर्मा ने भगवान परशुराम जी को नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना कर विधिवत रुप से शोभायात्रा की शुरूआत हुई। सफल कार्यक्रम को लेकर डॉ विकास कुमार शर्मा ने इस शोभायात्रा के अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित सभी पूरी टीम के आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के डायरेक्टर डॉ विकास कुमार शर्मा ने कहा कि सत्य के धारक भगवान परशुराम 'परशु' प्रतीक है पराक्रम का। 'राम' पर्याय है सत्य सनातन का। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। शास्त्रोक्त मान्यता तो यह है कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अत: उनमें आपादमस्तक विष्णु ही प्रतिबिबित होते हैं। मेरी विनम्र व्याख्या यह है कि 'परशु' में भगवान शिव समाहित हैं और 'राम'में भगवान विष्णु। उन्होंने सभी का शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में आयोजकों ने भी डॉ विकास कुमार शर्मा को गले में जय श्री राम का पटका पहनकर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User