मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से स्कूल चलें हम अभियान-2025 का किया शुभारंभ, सीएम राइज स्कूल अब से "सांदीपनि विद्यालय" के नाम से जाने जायेंगे  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शासकीय उत्कृष्ट उमावि, गुना में हुआ संपन्न सबकी पहुंच में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य: कलेक्टर श्री कन्याल चलो पढ़े आगे बढ़े, स्कूल चलें हम' अभियान-2025

Tuesday, April 1, 2025 - 13:52
Updated: 2 years ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से स्कूल चलें हम अभियान-2025 का किया शुभारंभ, सीएम राइज स्कूल अब से "सांदीपनि विद्यालय" के नाम से जाने जायेंगे  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एक अप्रैल, मंगलवार को शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल से "स्कूल चलें हम" अभियान - 2025 का आरंभ किया ओर उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश के छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर कहा कि अब से यह "सांदीपनि विद्यालय" के नाम से जाने जायेंगे। जिसका जिला मुख्यालय गुना पर सजीव प्रसारण मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि, गुना में 'स्कूल चलें हम अभियान-2025' अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम गुना कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सबकी पहुंच में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो यही सरकार का लक्ष्य हे।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह सिंह यादव,विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सहित सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी गुना शिवानी पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. सिसोदिया, डीपीसी ऋषि कुमार शर्मा, विद्यालय प्राचार्य एच एन जाटव मंचासीन रहें। 

कार्यक्रम का संचालन आशीष टांटिया ने किया एवं आभार जिला शिक्षा अधिकारी सी एस सिसोदिया ने माना। इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भोपाल में आयोजित लाइव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को छात्र छात्राओं के साथ अतिथियों द्वारा सुना गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया और उन्हें पुस्तक वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User