शिलालेख से बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम हटाने पर नाराजगी, अधिवक्ताओं ने पीठासीन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Friday, September 19, 2025 - 19:33
Updated: 1 year ago
0
शिलालेख से बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम हटाने पर नाराजगी, अधिवक्ताओं ने पीठासीन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) आगामी बाइस सितंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में शिलालेख से बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव का नाम हटाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने मोटर दुर्घटना अभ्यर्थना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गरिमामयी बनाए जाने के लिए संबंधित को मार्गदर्शित करने की मांग की। 

शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्तागण पीठासीन अधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे बार एसोसिएशन के खर्च के नौ महीनों का हिसाब मांगा था। लोकार्पण कार्यक्रम पीठासीन अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में बाइस सितंबर को सम्पन्न होना है। जिसमें एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी में से मात्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव का नाम हटाकर शिलालेख बनाया गया है जो अवैधानिक व बार एसोसिएशन की परंपरा के विरूद्ध है। ऐसी स्थिति में यदि कार्यक्रम होगा तो न्यायपालिका व बार एसोसिएशन की गरिमा को ठेंस पहुंचना संभावी है। मांग किया कि गरिमामयी बनाए जाने के लिए संबंधित को मार्गदर्शित किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में हरदीप सिंह एडवोकेट, हंसराज सिंह, सुशील मिश्रा, श्रीराम पटेल, इन्द्र कुमार चैहान, प्रकाश, अजय सिंह, रायजादा अभिषेक राज, सुनील कुमार, रामनाथ मौर्य, अंकुश तिवारी, स्वप्निल सिंह, रजत कुमार सैनी, बुद्ध प्रकाश सिंह, रचदीपा श्रीवास्तव, महेश कुमार द्विवेदी, अनुराग नारायण मिश्रा भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User