महिला महाविद्यालय में लगा रक्तदान शिविर, सात छात्राओं ने किए रक्तदान, पचास ने कराया रजिस्ट्रेशन

Friday, September 19, 2025 - 19:34
Updated: 1 year ago
0
महिला महाविद्यालय में लगा रक्तदान शिविर, सात छात्राओं ने किए रक्तदान, पचास ने कराया रजिस्ट्रेशन

फतेहपुर (आरएनआई) सेवा पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीआर अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजीव नयन गिरि मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी व महाविद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कुल सात रक्तदान हुए। पचास लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में 30 बच्चों का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं हो पाया। मुख्य चिकित्साधिकारी, प्राचार्य व रेडक्रॉस चेयरमैन ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदानियों में श्वेता, मानसी सिंह, प्रियांशी सैनी, सेजल देवी, अंजली प्रजापति, सुमित्रा देवी, सुरेश कुमार प्रसाद ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यों का उत्साहवर्धन किया। डॉ अनुराग ने महाविद्यालय के सभी अध्यापकों व बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ शकुंतला, डॉ लक्ष्मीना भारती, शरद रॉय, डॉ चारु मिश्र, रमेश सिंह, डॉ चंद्रभूषण सिंह, डॉ जिया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ अनुष्का, डॉ राजकुमार, आनन्दनाथ सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ डीके वर्मा, बृजकिशोर, संतोष कुमार, अखिलेश, पूजा तिवारी, दिव्या वर्मा उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User