शाहाबाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Saturday, March 28, 2026 - 17:05
Updated: 4 months ago
0
शाहाबाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

हरदोई (आरएनआई) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने किया। यह विशेष अभियान जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू किया गया है।शुभारम्भ के अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए अवश्य HPV का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की तर्ज पर “बेटी स्वस्थ, समाज सशक्त” हमारा लक्ष्य है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह टीका पूर्णत: निःशुल्क है तथा प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सीएचसी पर लगवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के समय आयु सत्यापन हेतु आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड या फोटोयुक्त मार्कशीट जैसे प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। साथ ही लाभार्थियों को खाली पेट न आकर हल्का नाश्ता या भोजन करके आने की सलाह दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि शाहाबाद सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान का शुभारम्भ कर दिया गया है और अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के समय अभिभावक की सहमति आवश्यक होगी तथा टीकाकरण के उपरांत लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User