हरदोई: उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें — सीडीओ सान्या छाबड़ा

Saturday, March 28, 2026 - 16:55
Updated: 4 months ago
0
हरदोई: उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें — सीडीओ सान्या छाबड़ा

हरदोई। (आरएनआई) जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों एवं व्यापारियों के निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की नियमित समीक्षा की जाए। प्रत्येक विभाग एक कर्मचारी नामित करे, जो प्रतिदिन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को देखे और अस्वीकृत होने वाले आवेदन पत्रों की जानकारी समय पर उद्यमी व व्यापारी को उपलब्ध कराए। किसी भी प्रकरण को लंबित न रखते हुए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक के दौरान सीडीओ ने वन विभाग को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर औद्योगिक क्षेत्रों के मार्गों पर खड़े पेड़ों की छंटाई कराई जाए। जल निगम को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों द्वारा पेयजल कनेक्शन हेतु किए गए आवेदनों पर तय समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

औद्योगिक क्षेत्रों की खराब सड़कों को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता तथा नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत तत्काल कराई जाए। विगत बैठक में उठाए गए मुद्दों—गंगादेवी इंटर कॉलेज मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, परिसर में जलभराव, गुप्ता कॉलोनी में अधूरा नाला निर्माण, कॉलेज मार्ग का चौड़ीकरण, आवास विकास कॉलोनी से सर्कुलर रोड तक मार्ग सुधार, सेंट जेवियर्स स्कूल से नघेटा रोड तक सड़क, अरुणा पार्क से सब्बरवाल आइसक्रीम दुकान तक मार्ग, हथौड़ा से बेरूआ-थानगांव मार्ग, बिलग्राम चुंगी रोड से जर्जर विद्युत पोल हटाने, शहरी क्षेत्रों में पीली पट्टी एवं वेंडिंग जोन चिन्हित करने तथा मौधागंज चौराहा से सुभाष नगर/तिकोनिया तक सड़क मरम्मत—पर भी प्रगति की जानकारी ली गई और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त राज्य कर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा उद्यमी-व्यापारी बालकृष्ण जिंदल, पवन जैन, गौरी सिंह, भजन लाल गुप्ता, कपिल मोहन गुप्ता और बृजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User