अयोध्या में महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, राम मंदिर के पास मचा हड़कंप

Saturday, March 28, 2026 - 17:23
0
अयोध्या में महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, राम मंदिर के पास मचा हड़कंप

अयोध्या से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां शनिवार को राजघाट क्षेत्र में स्थित बाटी वाले बाबा घाट के पास चल रहे ‘श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के विशाल पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई। यह धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा था और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग एक छोटी सी चिंगारी से शुरू हुई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और करीब एक एकड़ में फैला पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

घटनास्थल राम जन्मभूमि मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User