शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्‍त

Friday, May 31, 2024 - 19:52
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्‍त करने की कार्यवाही सतत जारी है। इसी कड़ी में तहसीलदार गुना नगरीय श्री जीएस बैरवा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नानाखेड़ी मंडी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास आरक्षित भूमि पर 50 लोगों द्वारा विशेष रूप से पारधी समुदाय के पुरुष एवं महिला द्वारा रातों-रात चूना डालकर प्लाटिंग की गई तथा झोपड़ी बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया था।

आज नवीन एवं पूर्व अवैध अतिक्रमणकारियों को मौके से बेदखल कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध चेतवानी बोर्ड भी लगवाया गया। कार्यवाही राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यवाई के दौरान थाना प्रभारी कैंट दिलीप सिंह रजौरिया , नायब तहसीलदार श्रीमति आरती गौतम, राजस्व, पुलिस, नगरपालिका का अमला मौजूद था।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User