वन विभाग ने सागौन से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर फरार

Friday, May 31, 2024 - 19:10
Updated: 2 years ago
0
वन विभाग ने सागौन से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर फरार

सीहोर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। जहाँ वन परिक्षेत्र लड़कुई के गस्ती दल ने एक बार फिर भूराखेड़ा-मोगराखेड़ा मार्ग पर लाखों रुपए के बेस कीमती सागौन के लट्ठे से भरे ट्रक को जब्त किया है। वन विभाग की टीम को देखकर ड्राइवर सागौन के लट्ठे से भरे ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला
वन विभाग अधिकारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि भूराखेड़ा-मोगराखेड़ा मार्ग पर लाखों रुपए के बेस कीमती सागौन के लट्ठे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक ट्रक आ रहा था। जब उस ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक तेजी से ले जाने लगा। वन अमले ने अपनी गाड़ी ट्रक के पीछे लगा दी। टीम ने इसका वीडियो भी बनाया। वन अमले ने करीब 6 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। इस दौरान आरोपी ट्रक को एक जगह खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

वन विभाग की टीम ने सील्लियों से भरा ट्रक एमपी 13 जीबी 4568 जब्त किया गया है। इसमें से उज्जैन निवासी नईम खान के दस्तावेजों मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही ट्रक मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User