शादियों के चलते रोड को दो दिन तक शाम से देर रात्रि तक डायवर्ट किया : यातायात पुलिस

Friday, February 16, 2024 - 15:06
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर यातायात पुलिस द्वारा 17 फ़रवरी शनिवार एवं 18 फ़रवरी रविवार को शादी-समारोह की अत्यधिक संख्या होने के कारण समस्त गणमान्य नागरिकों को सूचित किया जाता है कि गुना स्थित नानाखेड़ी रोड पर शाम 18:00 बजे से रात 24:00 बजे तक वाहनों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहेगी,  गुना ज़िले के अधिकांश मैरिज गार्डन इसी रूट पर है। 

अतः है सभी महानुभावों से अनुरोध है कि आपकी सुविधा के लिए उक्त दोनों दिन शाम 18:00 से 24:00 बजे तक (नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी से दो खम्बा तिराहा तक) सड़क मार्ग पर आने से बचें। उक्त मार्ग के स्थान पर निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का चयन किया जा सकता है। 

1. गुना से शिवपुरी व ग्वालियर जाने के लिए। 
(हनुमान चौराहा - जयस्तंभ चौराहा - कुशमोदा चौकी - टोल प्लाज़ा - बाईपास रोड हाईवे से होते हुए सीधे शिवपुरी, ग्वालियर)

2. शिवपुरी, ग्वालियर से गुना शहर में आने के लिए। 
(हाईवे से सीधे गुना शहर के अंदर प्रवेश न करें बल्कि बाईपास होते हुए टोल प्लाज़ा-कुशमोदा चौकी-जयस्तंभ चौराहा)

“साथ ही नानाखेडी स्थित कृषि उपज मंडी के अधिकारियों से अपील है कि दोनों दिन शाम 5 बजे के बाद से रात 12 बजे तक जो भी ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडिंग ट्रक वग़ैरह गाड़ियों को हाईवे पर जाना है उन्हें ऊमरी चौकी होते हुए बाईपास के लिए रवाना करने का कष्ट करें” भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश न होने दें। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User