शाजापुर कांग्रेस अध्यक्ष सहित ढाई हजार कांग्रेसियो ने भाजपा का दामन थामा

Tuesday, February 27, 2024 - 23:25
Updated: 3 years ago
0
शाजापुर कांग्रेस अध्यक्ष सहित ढाई हजार कांग्रेसियो ने भाजपा का दामन थामा

शाजापुर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में शाजापुर के काँग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थामा।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री इंदरसिंह परमार भी मौजूद रहे, इनके समक्ष कांग्रेस के शाजापुर पूर्व जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना, आगर नगरपालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चंदरसिंह मेवाड़ा, शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री विजेन्द्र पाटीदार सहित जिले के 2500 कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों, एवं पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User