शहर के बीचोबीच बोहरा मस्जिद के पास गोवंश के चार कटे पैर मिलने से शहर में गाय प्रेमियों के साथ हिंदू संगठनों में तनाव पैदा हो गया था

Jul 13, 2024 - 22:41
Jul 13, 2024 - 22:50
 0  2.8k
शहर के बीचोबीच बोहरा मस्जिद के पास गोवंश के चार कटे पैर मिलने से शहर में गाय प्रेमियों के साथ हिंदू संगठनों में तनाव पैदा हो गया था

गुना (आरएनआई) जानकारों ने बताया कि बोहरा मस्जिद के समीप एक गाय के कटे पैर मिलने की जानकारी जेसी ही फैली,वैसे ही जागरूक नागरिक और हिंदू संगठनों से जुड़े युवा घटना स्थल पर पहुंच गए।

उक्त घटना स्थल पर सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मोका स्थल पर पूछताछ के बाद गाय के कटे पैरो को जप्त किया गया।

वही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ समाज सेवी लोग शहर कोतवाली भी पहुंच कर कोतवाली टी आई अनूप भार्गव को आवेदन देकर सख्त कार्यवाही की मांग की। टी आई भार्गव ने Rni को बताया कि सुबह 8 बजे करीब गाय के कटे पैर बोहरा मस्जिद के पास डले होने की सूचना पर मोका स्थल पर छोटी गाय के चार कटे पैर बोहरा मस्जिद के पास वाले खाली मैदान पर डले जप्त किए गए। मामले में अज्ञात पर fir दर्ज की गई हैं। जांच जारी हैं।

कोतवाली पुलिस ने स्थानीय फॉरेस्ट विभाग के लोगो को बुलवाकर पैरो को जांच करवाई हैं। निरीक्षक अनूप भार्गव ने बताया कि फॉरेस्ट के कर्मियो ने जांच उपरांत खुरो को चेक करने के बाद उन पैरो को ब्लैक बग के बताए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट कल मिल सकती हैं। वही श्री भार्गव ने कहां कि आरोपी भी शीघ्र ग्रिफत में होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0