शहडोल पुलिस की कार्रवाई शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sep 20, 2024 - 21:13
Sep 20, 2024 - 21:14
 0  945
शहडोल पुलिस की कार्रवाई शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शहडोल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इसी कड़ी में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर दुराचार के साथ-साथ अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

सोहागपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र का है। जब पीड़ित युवती आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराया। इस दौरान उसने बताया कि आरोपी युवक पिछले 1 साल से लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा था। केवल इतना ही नहीं, वह पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इस कारण वह मानसिक रुप से भी बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी थी। इसलिए वह थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

पूछताछ जारी
फिलहाल, पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अफरोज खान के रूप में की गई है, जिससे पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें उसने अश्लील वीडियो बनाई थी। बता दें कि जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार ऐसे मामले सामने आते ही रहते हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0