शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले— नकली संतों का अंत होने जा रहा है
लखनऊ (आरएनआई): अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह यहां आशीर्वाद लेने आए थे और असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब डेयरी बनवाई गई थी ताकि गरीबों को फायदा मिले और गायों की देखभाल भी हो सके, लेकिन भाजपा ने ऐसी योजनाओं का भी विरोध किया।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि सपा सरकार के समय पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था, जिसे बाद में भाजपा सरकार ने बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी गायों की भलाई के लिए काम करती रही है और आगे भी इस दिशा में फैसले लेगी।
डिप्टी सीएम के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को डांटकर बाहर कर दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बैठक में टिकट को लेकर चर्चा होने वाली थी, लेकिन शायद ये लोग जहां से चुनाव लड़ें वहां जीत ही न पाएं।
एलपीजी संकट के मुद्दे पर भी सपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों की वजह से लोगों को एलपीजी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई जगह लोगों को मजबूरी में चूल्हा और भट्टी जलानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के अपने जिले में भी एलपीजी को लेकर मारामारी की स्थिति है। लोग गैस सिलेंडर के लिए झगड़ते नजर आ रहे हैं और लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)