वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोधी में मुजफ्फरपुर में सड़को पर उतरे विपक्ष, आगजनी का किया सड़क जाम

Wednesday, July 9, 2025 - 08:49
Updated: 1 year ago
0

मुज़फ्फरपुर : वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में बंद का असर दिखने लगा है. राजद कार्यकर्ताओ ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक को सुबह सुबह जाम कर दिया. जिससे मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी और दरभंगा मार्ग को बंद कर दिया. सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओ ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सड़को पर वाहनो की लंबी लाइन लग गई. सुबह सुबह लोगो को जाने में काफी परेशानी हुई. 

राजद नेता चंदन यादव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण पर रोक लगाने के लिए आज महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद के आह्वान पर मुजफ्फरपुर में चक्का जाम किया गया है.

बता दे कि इस बिहार बंद में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और वाम दल शामिल होंगे. वामपंथी दलों से जुड़े मजदूर यूनियनों ने अपनी मांगों के समर्थन में आज बिहार में चक्का जाम आंदोलन का आह्वान किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User