वृंदावन में बना देश का सबसे ऊंचा चंद्रोदय मंदिर, पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Sunday, May 3, 2026 - 13:17
Updated: 6 months ago
0
वृंदावन में बना देश का सबसे ऊंचा चंद्रोदय मंदिर, पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

वृंदावन में देश का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने के अंत में इस भव्य मंदिर का लोकार्पण कर सकते हैं। इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना अधिक बताई जा रही है, जिससे यह देश के सबसे ऊंचे धार्मिक स्थलों में शामिल हो गया है।

मथुरा जिले के वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र मंदिर परिसर में इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इसका शिलान्यास 8 मार्च 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था, जबकि 16 नवंबर 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इसकी आधारशिला रखी थी।

इस भव्य मंदिर का निर्माण इस्कॉन बेंगलुरु द्वारा कराया गया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लगभग 12 वर्षों में तैयार हुए इस मंदिर में 70 मंजिलें हैं, जो इसे वास्तुकला और आस्था का अद्भुत संगम बनाती हैं।

चंद्रोदय मंदिर न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह पर्यटन के लिहाज से भी बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User